इंटक सेवादल की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित
Share
किशन सिंह चुंडावत बने उदयपुर जिला अध्यक्ष, एक माह में जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
उदयपुर, 16 जून: राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के अग्रिम संगठन इंटक सेवादल की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की सूची की घोषणा मंगलवार को उदयपुर स्थित इंटक कार्यालय में की गई। यह घोषणा पूर्व राज्य मंत्री एवं राजस्थान प्रदेश इंटक अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली ने की।
घोषित कार्यकारिणी में शंकर सालवी को इंटक सेवादल का प्रदेश अध्यक्ष, गोपाल सरपटा को प्रदेश महामंत्री, अमर चंद टेलर को प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा भरत श्रीमाली को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही 63 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी किया गया है। उदयपुर इंटक सेवादल के जिला अध्यक्ष पद पर किशन सिंह चुंडावत को मनोनीत किया गया है।
इस अवसर पर जगदीश राज श्रीमाली ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष शीघ्र ही प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित करें तथा सभी जिला अध्यक्ष एक माह के भीतर अपनी-अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम में इंटक सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष शंकर सालवी, इंटक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेमसन भगोरा, कार्यालय प्रभारी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष खुशवेंद्र कुमावत, प्रदेश कोषाध्यक्ष इंदु शेखर व्यास, कार्यालय सचिव सुरेश श्रीमाली तथा उदयपुर जिला अध्यक्ष किशन सिंह चुंडावत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
