LOADING

Type to search

धाकड़ सेवा संस्थान का सावन उत्सव उत्साह से संपन्न

socal

धाकड़ सेवा संस्थान का सावन उत्सव उत्साह से संपन्न

Share

उदयपुर: धाकड़ सेवा संस्थान उदयपुर की ओर से सावन उत्सव 2026 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में 80 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। संस्थान के संरक्षक डॉ. लक्ष्मी लाल धाकड़ ने 15 वर्ष की सेवा यात्रा को समाज के लिए गौरवपूर्ण बताया। अध्यक्ष डी.पी. धाकड़ ने पौधारोपण और सीड बॉल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी। सचिव संजय धाकड़ ने सेवा, संस्कार और सामाजिक एकता को संस्थान की पहचान बताया। हृदय स्वास्थ्य जागरूकता सत्र में डॉ. सी.पी. पुरोहित ने हृदय रोगों, उपचार और बचाव की जानकारी दी। कार्यक्रम में पौधारोपण, गीत, नृत्य और खेल प्रतियोगिताएं हुईं। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। निःशुल्क हृदय बचाव किट के महत्व पर भी चर्चा हुई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *