LOADING

Type to search

कानपुर स्कूल में वाटर प्यूरीफायर प्लांट का उद्घाटन

Local

कानपुर स्कूल में वाटर प्यूरीफायर प्लांट का उद्घाटन

Share

उदयपुर: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कानपुर में श्रीमती सरला सिंघवी चेरिटेबल सोसायटी के सहयोग से वाटर प्यूरीफायर प्लांट का उद्घाटन हुआ। भामाशाह डॉ. श्याम एस. सिंघवी, संयम सिंघवी, वीरेंद्र बोल्या, मधुबाला जैन एवं परिवार ने प्लांट नि:शुल्क उपलब्ध कराया। मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली और भाजपा आपदा राहत विभाग के प्रदेश संयोजक डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री रहे। डॉ. सिंघवी ने कहा कि प्रशंसा अभिमान का कारण नहीं बननी चाहिए और समाज को वापस देने की भावना जरूरी है। उन्होंने विद्यालय में जल्द कंप्यूटर लैब स्थापित करने की घोषणा की। श्रीमाली ने विद्यार्थियों से सेवा, संयम और अनुशासन अपनाने का आह्वान किया। संस्था प्रधान मालती जैन ने सहयोगकर्ताओं का आभार जताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *