LOADING

Type to search

जर्जर स्कूल भवन बना खतरा: छत गिरने के डर से बच्चों की सुरक्षा के लिए बिछाए कांटे

education

जर्जर स्कूल भवन बना खतरा: छत गिरने के डर से बच्चों की सुरक्षा के लिए बिछाए कांटे

Share

वल्लभनगर के फलेट गांव के सरकारी स्कूल की बदहाल स्थिति, दो कमरों में चल रहीं आठों कक्षाएं; कई शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
उदयपुर, 20 जुलाई:
मानसून के बीच उदयपुर जिले के वल्लभनगर क्षेत्र का एक सरकारी स्कूल बड़े हादसे को न्योता देता नजर आ रहा है। भवन की छत इतनी जर्जर हो चुकी है कि किसी भी समय गिर सकती है। बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल स्टाफ ने खतरनाक कमरों और बरामदे में कांटेदार झाड़ियां बिछा दी हैं, ताकि कोई छात्र गलती से भी वहां न पहुंच सके।
मामला माल की टूस पंचायत के फलेट गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का है। स्कूल में करीब 60 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, लेकिन भवन के अधिकांश कमरे उपयोग के लायक नहीं बचे हैं। केवल दो सुरक्षित कमरों में पहली से आठवीं तक की सभी कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।
शिक्षक देवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि छत का प्लास्टर पूरी तरह झड़ चुका है और सरिए जंग खाकर कमजोर हो गए हैं। बारिश के दौरान छत गिरने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। एनएसयूआई जिला देहात सचिव पूरण कुमार मेघवाल ने सवाल उठाया कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। उन्होंने मानसून के दौरान जर्जर स्कूल भवनों की तत्काल मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *