LOADING

Type to search

पिता की मारपीट से क्षुब्ध युवक ने जहर पीकर दी जान

dharm

पिता की मारपीट से क्षुब्ध युवक ने जहर पीकर दी जान

Share

बिना पोस्टमार्टम शव ले जाने पर अड़े परिजन, पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया
बांसवाड़ा, 17 अक्टूबर
: बांसवाड़ा के महात्मा गांधी (एमजी) अस्पताल में शुक्रवार देर रात जहर पीने से एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम और पुलिस कार्रवाई के शव ले जाने पर अड़ गए। परिजनों ने शव अस्पताल से ले जाने का प्रयास किया, जिससे परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाइश कर शव मोर्चरी में रखवाया।
कोतवाली थाने के कांस्टेबल मुकेश के अनुसार, दानपुर थाना क्षेत्र के उमरी पाड़ा बारतलाई निवासी विशाल (18) पुत्र बहादुर डिंडोर का किसी बात को लेकर पिता से विवाद हो गया था। आरोप है कि पिता ने उसके साथ मारपीट की थी। इससे क्षुब्ध होकर विशाल ने जहरीली दवा पी ली। गंभीर हालत में परिजन उसे उपचार के लिए एमजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
शव ले जाने लगे परिजन
युवक की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में शिफ्ट करने के लिए कहा, लेकिन परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव ले जाने पर अड़ गए। उन्होंने शव अस्पताल से बाहर ले जाने का प्रयास किया, जिससे हंगामे की स्थिति बन गई। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। कोतवाली थानाधिकारी नागेंद्र सिंह भी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को समझाकर स्थिति संभाली। इसके बाद देर रात करीब 12:30 बजे शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

Tags:

You Might also Like

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *