LOADING

Type to search

प्रो. सारंगदेवोत बने गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के कुलगुरु

Rajasthan

प्रो. सारंगदेवोत बने गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के कुलगुरु

Share

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जारी किए नियुक्ति आदेश, कार्यभार संभालने से तीन वर्ष या 70 वर्ष की आयु तक रहेगा कार्यकाल
उदयपुर, 17 अक्टूबर:
उदयपुर के शिक्षाविद् प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत को बांसवाड़ा स्थित गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय का नया कुलगुरु नियुक्त किया गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को राज्य सरकार के परामर्श के बाद उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से तीन वर्ष अथवा 70 वर्ष की आयु पूरी होने तक रहेगा, इनमें से जो भी पहले हो।
प्रो. सारंगदेवोत जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ, उदयपुर के पूर्व कुलपति रह चुके हैं। उन्हें उच्च शिक्षा और विश्वविद्यालय प्रशासन का लंबा अनुभव है। उनकी नियुक्ति से वागड़ क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार, जनजातीय विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक अवसर बढ़ाने और शोध गतिविधियों को प्रोत्साहन देने की दिशा में नई पहल की उम्मीद की जा रही है। गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा संभाग में उच्च शिक्षा का प्रमुख संस्थान है। ऐसे में नए कुलगुरु के सामने शैक्षणिक गुणवत्ता, रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों और जनजातीय अंचल के विद्यार्थियों तक उच्च शिक्षा की पहुंच बढ़ाने जैसी चुनौतियां रहेंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *