LOADING

Type to search

होटल लाइसेंस शुल्क वृद्धि पर एसोसिएशन ने उठाई आपत्ति

Business

होटल लाइसेंस शुल्क वृद्धि पर एसोसिएशन ने उठाई आपत्ति

Share

नगर निगम आयुक्त से मिले पदाधिकारी, पुराने आवेदनों पर पुरानी दर से शुल्क लेने की मांग
उदयपुर, 1 जुलाई:
होटल लाइसेंस शुल्क में हुई बढ़ोतरी को लेकर होटल एसोसिएशन ने नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना से मुलाकात कर लंबित लाइसेंस नवीनीकरण मामलों पर राहत देने की मांग की। एसोसिएशन ने कहा कि जिन होटल व्यवसायियों ने नई अधिसूचना जारी होने से पहले ही ऑनलाइन आवेदन कर दिए थे, उनसे पुरानी दरों के अनुसार ही शुल्क लिया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने इसे उद्योग हित और न्यायसंगत निर्णय बताते हुए शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया।
एसोसिएशन के सचिव विकास पोरवाल ने बताया कि अध्यक्ष राजेश अग्रवाल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव कोठारी के नेतृत्व में आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने बताया कि अधिकांश होटल संचालकों ने दिसंबर-जनवरी में ही नवीनीकरण आवेदन जमा कर दिए थे, इसलिए बाद में लागू हुई बढ़ी हुई शुल्क दरें उन पर लागू नहीं की जानी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने होटल एवं पर्यटन उद्योग को राज्य की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए होटल एसोसिएशन के लिए रियायती दर पर भूमि आवंटित करने की मांग भी रखी। इस दौरान आईपीपी सुदर्शन देव सिंह कारोही, उपाध्यक्ष उषा शर्मा और सदस्य कृष्णवीर सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *