LOADING

Type to search

घर में घुसे कुत्ते ने महिला पर किया हमला, 25 टांके लगे

Local

घर में घुसे कुत्ते ने महिला पर किया हमला, 25 टांके लगे

Share

चीख-पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसी, गंभीर हालत में एमजी अस्पताल रेफर
बांसवाड़ा, 23 अप्रैल :
बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र के सुलीपाड़ा गांव में गुरुवार को एक आवारा कुत्ते ने घर के भीतर घुसकर महिला पर हमला कर दिया। महिला घर में काम कर रही थी, तभी कुत्ते ने उसके हाथ पर झपट्टा मार दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और हाथ पर गहरा घाव होने के कारण 25 टांके लगाने पड़े। फिलहाल महिला का इलाज महात्मा गांधी अस्पताल में चल रहा है।
परिजनों के अनुसार सुलीपाड़ा निवासी कांता पत्नी धूलजी घर के अंदर रोजमर्रा के काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक एक आवारा कुत्ता घर में घुस आया और उस पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने महिला के हाथ को बुरी तरह जख्मी कर दिया। महिला की चीख सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तब जाकर कुत्ता वहां से भागा।
घटना के तुरंत बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को कुशलगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में महिला के हाथ पर 25 टांके लगाए गए हैं। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत अब खतरे से बाहर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *