LOADING

Type to search

डीपीएसयू के मानद सचिव बने डॉ. चिराग अग्रवाल

Local

डीपीएसयू के मानद सचिव बने डॉ. चिराग अग्रवाल

Share

दंत चिकित्सकों के ज्ञानवर्धन और नई तकनीकों पर होगा विशेष फोकस
उदयपुर, 17 अप्रैल:
डीपीएसयू की जनरल बॉडी बैठक बुधवार को एक निजी रिसोर्ट में आयोजित हुई, जिसमें शहर के कई प्रतिष्ठित दंत चिकित्सकों ने भाग लिया। बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें डॉ. चिराग अग्रवाल को मानद सचिव मनोनीत किया गया।
डीपीएसयू का मुख्य उद्देश्य दंत चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना तथा दंत चिकित्सकों के ज्ञानवर्धन के लिए कार्यशालाएं और व्याख्यान आयोजित करना है।
नवनियुक्त मानद सचिव डॉ. चिराग अग्रवाल ने कहा कि उनके कार्यकाल में दंत चिकित्सकों के उत्थान, आपसी समन्वय और नई तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञ वक्ताओं को आमंत्रित कर चिकित्सकों को आधुनिक उपचार पद्धतियों से अवगत कराया जाएगा। बैठक में नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें डॉ. प्रिया को अध्यक्ष, डॉ. सोनल को उपाध्यक्ष तथा डॉ. प्रशांत को कोषाध्यक्ष चुना गया।
अंत में डॉ. जगत शारदा ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *