LOADING

Type to search

डॉ. राठौड़ बने उदयपुर द्वितीय के सीएमएचओ

Health

डॉ. राठौड़ बने उदयपुर द्वितीय के सीएमएचओ

Share

उदयपुर, 19 अगस्त: राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग (ग्रुप-2) ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ को उदयपुर द्वितीय का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त किया है। निदेशालय में आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे डॉ. राठौड़ को तत्काल प्रभाव से उदयपुर द्वितीय के रिक्त पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके साथ ही उन्हें उप निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, जोन उदयपुर के रिक्त पद का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। आदेश राज्यपाल की आज्ञा से संयुक्त शासन सचिव निशा मीना ने जारी किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *