LOADING

Type to search

राज्यसभा सांसद बनने पर डॉ. सतीश पूनियाँ का डॉ शास्त्री ने किया अभिनंदन

political

राज्यसभा सांसद बनने पर डॉ. सतीश पूनियाँ का डॉ शास्त्री ने किया अभिनंदन

Share

गौसेवा के तहत छप्पन भोग की रसीद भेंट
उदयपुर 11 जून:
भाजपा हरियाणा के प्रभारी एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियाँ के निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर भाजपा आपदा राहत विभाग राजस्थान के प्रदेश संयोजक एवं राजस्थान गौरव डॉ. जिनेंद्र शास्त्री ने उनका उपरणा पहनाकर अभिनंदन किया।इस अवसर पर भाजयुमो नेता उज्जवल जैन व सूरत के समाजसेवी विश्वनाथ ने भी स्वागत किया
इस अवसर पर डॉ. जिनेंद्र शास्त्री ने डॉ. पूनियाँ के “अभिनंदन एक मुस्कान से” अभियान का समर्थन करते हुए श्री गुरु कमल चंद्रोशन गौ सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित गौशाला में “छप्पन भोग” सेवा हेतु ₹45,000 की रसीद कटवाकर उन्हें भेंट की। यह सेवा कार्य ट्रस्ट के संस्थापक संजय जैन एवं स्वीटी जैन के निर्देशन में संपन्न होगा।
डॉ. पूनियाँ ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सम्मान में तोहफ़ा,मालाएं और गुलदस्ते भेंट करने के बजाय सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों, विशेष रूप से गौसेवा, जनसेवा एवं अन्य लोकहितकारी गतिविधियों में योगदान दें तथा उसकी रसीद या पुस्तक भेंट कर सकारात्मक बदलाव की इस पहल में सहभागी बनें।
उन्होंने कहा कि समाजोपयोगी कार्यों के माध्यम से सम्मान व्यक्त करने की यह परंपरा न केवल संसाधनों का सदुपयोग सुनिश्चित करेगी, बल्कि सेवा और संवेदनशीलता की संस्कृति को भी मजबूत करे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *