LOADING

Type to search

बेड़ियों में कलेक्ट्रेट पहुंचे ड्राइवर, अनोखे अंदाज में जताया विरोध

Rajasthan

बेड़ियों में कलेक्ट्रेट पहुंचे ड्राइवर, अनोखे अंदाज में जताया विरोध

Share

30 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, पीएम के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन
डूंगरपुर, 1 सितम्बर:
अपनी मांगों और समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए ऑल ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन के चालक मंगलवार को अनोखे अंदाज में कलेक्ट्रेट पहुंचे। चालक हाथ-पैरों में बेड़ियां डालकर पहुंचे और 30 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष गणेश कटारा के नेतृत्व में चालकों ने नारेबाजी कर एडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
एसोसिएशन ने 1 सितंबर को राष्ट्रीय चालक दिवस घोषित करने और चालकों के हितों के लिए राष्ट्रीय चालक आयोग गठित करने की मांग की। कटारा ने कहा कि व्यावसायिक चालक देश की परिवहन व्यवस्था और अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा नहीं मिल रही। ज्ञापन में सड़क हादसे में चालक की मृत्यु पर परिवार को 20 लाख रुपए तथा दिव्यांग होने पर 10 लाख रुपए सहायता देने सहित सुरक्षा और सामाजिक हितों से जुड़ी मांगें रखी गईं।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *