LOADING

Type to search

अरावली की हरियाली संवारेगी ग्रीन पीपल सोसायटी

Local

अरावली की हरियाली संवारेगी ग्रीन पीपल सोसायटी

Share

पीटीएस मोरवनिया के साथ एमओयू, तीन साल में लगेंगे 5 हजार से अधिक देशी पौधे
उदयपुर, 1 सितम्बर:
अरावली क्षेत्र के पारिस्थितिक संतुलन और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने के लिए पीटीएस मोरवनिया और ग्रीन पीपल सोसाइटी के बीच एमओयू हुआ। इसके तहत आगामी तीन वर्षों में पीटीएस परिसर की करीब 4,500 मीटर लंबी सीमा और प्रशिक्षण मैदानों में 5 हजार से अधिक देशी प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। एमओयू पर पीटीएस की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियति शर्मा और ग्रीन पीपल सोसाइटी अध्यक्ष राहुल भटनागर ने हस्ताक्षर किए।
परियोजना में अर्पण सेवा संस्थान को क्रियान्वयन साझेदार और मिराज ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज को सीएसआर साझेदार बनाया गया है। राहुल भटनागर ने बताया कि पौधरोपण से मृदा एवं जल संरक्षण, सूक्ष्म जलवायु सुधार तथा धूल-शोर नियंत्रण में मदद मिलेगी। नियति शर्मा ने कहा कि यह अभियान केवल पौधरोपण नहीं, बल्कि पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण और पुनर्स्थापना का दीर्घकालिक प्रयास है। पीटीएस परिसर में पौधों की उपलब्धता के लिए नर्सरी विकसित करने का सुझाव भी दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *