LOADING

Type to search

अरनोद में नशा तस्कर की 1.90 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

crime

अरनोद में नशा तस्कर की 1.90 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

Share

आलीशान मकान, फार्म हाउस, गोट फार्म और क्रेटा पर कार्रवाई; एनडीपीएस के तीन मामले दर्ज
प्रतापगढ़, 25 सितम्बर:
अरनोद पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी जाहिद खान की करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपए की संपत्तियां फ्रीज की हैं। कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत वित्तीय जांच के बाद की गई। फ्रीज की गई संपत्तियों में बेडमा गांव स्थित आलीशान मकान, फार्म हाउस, गोट फार्म और एक क्रेटा कार शामिल है।
पुलिस के अनुसार जाहिद खान के खिलाफ राजस्थान और मध्यप्रदेश में मादक पदार्थ तस्करी के तीन मामले दर्ज हैं। जांच में पुलिस ने दावा किया कि ब्राउन शुगर, डोडाचूरा और अफीम की तस्करी से अर्जित अवैध आय से उक्त संपत्तियां बनाई गईं। इनमें मकान की अनुमानित कीमत 85 लाख, फार्म हाउस व गोट फार्म की करीब 90 लाख तथा कार की कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई गई है।
पुलिस ने संपत्ति फ्रीज करने का प्रस्ताव सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक, सफेमा नई दिल्ली को भेजा था। 24 सितम्बर को आदेश जारी होने के बाद पुलिस ने संबंधित संपत्तियों पर फ्रीजिंग बोर्ड लगाए। पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2011 से मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में शामिल रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *