LOADING

Type to search

डायलाब के तीन मंदिरों में चोरी, डीवीआर और 10 हजार से ज्यादा नकदी ले गए चोर

crime

डायलाब के तीन मंदिरों में चोरी, डीवीआर और 10 हजार से ज्यादा नकदी ले गए चोर

Share

सुबह पुजारी पहुंचे तो टूटे मिले ताले, दानपेटियों को भी बनाया निशाना; पुलिस जांच में जुटीत्र
बांसवाड़ा, 25 सितम्बर:
बांसवाड़ा शहर के डायलाब क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में तीन मंदिरों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। बदमाशों ने हनुमान मंदिर, श्रीराम मंदिर और शिव-पार्वती मंदिर के ताले तोड़कर दानपेटियों से नकदी चुराई और मंदिर परिसर में लगे डीवीआर सहित अन्य सामान भी ले गए। घटना के बाद श्रद्धालुओं और पुजारियों में आक्रोश है।
मंदिर के पुजारी हितेश जोशी ने बताया कि सुबह मंदिर पहुंचने पर तीनों मंदिरों के ताले टूटे मिले। जांच करने पर दानपेटियों के ताले भी टूटे हुए थे। बदमाश मंदिरों में लगे डीवीआर और छत पर रखे उपकरण भी ले गए। तीनों दानपेटियों से करीब 10 हजार रुपए से अधिक की नकदी चोरी होने की आशंका जताई गई है।
सूचना मिलने पर शुक्रवार को कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। मंदिरों के आसपास लगे अन्य कैमरों और उपलब्ध फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *