ड्रग तस्कर की 2.50 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
Share
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, अवैध कमाई से खरीदी जमीन और आलीशान मकान पर शिकंजा
प्रतापगढ़, 12 जून: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत प्रतापगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ड्रग तस्कर की करीब 2.50 करोड़ रुपए मूल्य की अवैध संपत्तियों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू की है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अफीम डोडाचूरा, एमडीएमए और ब्राउन शुगर की तस्करी से अर्जित धन से आलीशान मकान और कृषि भूमि खरीदी थी।
पुलिस के अनुसार निम्बाहेड़ा में वर्ष 2024 में 3 किलो 420 ग्राम एमडीएमए की बरामदगी के बाद हुई जांच में असावता निवासी शोयब मंसूरी का नाम सामने आया था। उसे अप्रैल 2026 में गिरफ्तार किया गया। वित्तीय जांच में तस्करी से अर्जित संपत्तियों का खुलासा होने पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ(1) के तहत कार्रवाई की गई।
फ्रीज की गई संपत्तियां
असावता में माता शेरबानों के नाम बना आलीशान मकान
अनुमानित कीमत : 1.50 करोड़ रुपए
रामगढ़ में माता एवं पत्नी के नाम खरीदी गई कृषि भूमि
अनुमानित कीमत : 1 करोड़ रुपए
कुल फ्रीज संपत्ति मूल्य : करीब 2.50 करोड़ रुपए
