LOADING

Type to search

मादक पदार्थ तस्कर की एक करोड़ की संपत्ति फ्रीज

crime

मादक पदार्थ तस्कर की एक करोड़ की संपत्ति फ्रीज

Share

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मकान और चार वाहनों पर कार्रवाई, एनडीपीएस मामलों में आरोपी है रतनलाल जाट
चित्तौड़गढ़, 6 जून:
मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत निकुंभ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात तस्कर की करीब एक करोड़ रुपए मूल्य की संपत्ति फ्रीज कर दी है। कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी रतनलाल जाट की अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों में एक मकान तथा उसके पुत्र राजमल के नाम पंजीकृत चार वाहन शामिल हैं। जब्त वाहनों में एक स्कॉर्पियो, एक ट्रैक्टर, एक बाइक और एक स्कूटी शामिल है।
तस्करी से अर्जित बताई गई संपत्ति
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रतनलाल जाट के खिलाफ उदयपुर, सिरोही, बाड़मेर और चित्तौड़गढ़ के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि उसने मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन से ये संपत्तियां खरीदी थीं।
केंद्र सरकार से मिली मंजूरी
पुलिस ने संपत्तियों को फ्रीज करने के लिए कॉम्पिटेंट अथॉरिटी एंड एडमिनिस्ट्रेटर, नई दिल्ली को प्रस्ताव भेजा था। सुनवाई के बाद भारत सरकार ने स्थायी अनुमोदन जारी किया, जिसके आधार पर संपत्तियों को फ्रीज किया गया। पुलिस का कहना है कि अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *