LOADING

Type to search

गर्मी और महंगे फ्यूल का असर, उदयपुर एयरपोर्ट से घटेंगी फ्लाइट्स

Local

गर्मी और महंगे फ्यूल का असर, उदयपुर एयरपोर्ट से घटेंगी फ्लाइट्स

Share


उदयपुर, 29 मई
: राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी, यात्रियों की घटती संख्या और हवाई ईंधन (एटीएफ) की बढ़ती कीमतों का असर अब उदयपुर एयरपोर्ट की उड़ानों पर दिखने लगा है। जून महीने से इंडिगो और एयर इंडिया ने कई रूट्स पर फ्लाइट्स की संख्या घटाने का फैसला लिया है। एयरलाइंस कंपनियों का कहना है कि लगातार बढ़ती ऑपरेटिंग कॉस्ट और कम यात्री भार के कारण उड़ानों के फेरों में कटौती जरूरी हो गई है।
फिलहाल डबोक एयरपोर्ट से रोजाना 14 फ्लाइट्स संचालित हो रही हैं, लेकिन जून से 2 से 3 उड़ानें कम हो जाएंगी। सबसे ज्यादा असर जयपुर, बेंगलुरु और हैदराबाद रूट पर पड़ेगा। इंडिगो ने इन रूट्स पर अल्टरनेट डे शेड्यूल लागू किया है, यानी अब रोजाना फ्लाइट सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी। हालांकि दिल्ली रूट की चारों फ्लाइट्स पूर्ववत संचालित होती रहेंगी।
सूत्रों के अनुसार 16 जून से हैदराबाद के लिए उड़ानें केवल मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को मिलेंगी, जबकि बेंगलुरु रूट पर सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को ही फ्लाइट चलेगी। जयपुर रूट पर भी 17 जून से सुबह की उड़ानों के दिन बदल दिए गए हैं। दूसरी ओर एयर इंडिया भी 1 जून से मुंबई रूट पर एक फ्लाइट कम कर सकती है।
होटल एसोसिएशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजेश अग्रवाल ने कहा कि एयर कनेक्टिविटी घटने से पर्यटन, होटल व्यवसाय, टैक्सी संचालकों और स्थानीय व्यापार पर असर पड़ेगा।
किन रूट्स पर पड़ेगा असर
हैदराबाद फ्लाइट : सप्ताह में 3 दिन
बेंगलुरु फ्लाइट : सप्ताह में 4 दिन
जयपुर फ्लाइट : अल्टरनेट डे शेड्यूल
मुंबई रूट : एक फ्लाइट कम होने की संभावना
दिल्ली रूट : सभी फ्लाइट्स पूर्ववत जारी

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *