LOADING

Type to search

इंदौर से आगे बढ़ेगा डूंगरपुर, ‘स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर’ का विजन

Rajasthan

इंदौर से आगे बढ़ेगा डूंगरपुर, ‘स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर’ का विजन

Share

स्वच्छता, हरियाली, जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और पर्यटन को जोड़कर बनेगा मॉडल शहर; के.के. गुप्ता ने अधिकारियों को दिए नवाचार लागू करने के निर्देश
डूंगरपुर, 18 जुलाई:
डूंगरपुर को देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर से भी आगे ले जाने के लक्ष्य के साथ प्रदेश के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर एवं नगर परिषद के पूर्व सभापति के.के. गुप्ता ने नगर परिषद में अधिकारियों, अभियंताओं और ठेकेदारों की मैराथन बैठक लेकर व्यापक कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि अब केवल सफाई नहीं, बल्कि हरियाली, जल संरक्षण, वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन, पर्यटन विकास, महिला सशक्तिकरण और जनभागीदारी के समन्वय से डूंगरपुर को देश का मॉडल शहर बनाया जाएगा।
गुप्ता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुरूप होटल, अस्पताल, मैरिज गार्डन, छात्रावास और बड़े संस्थानों को अपने स्तर पर कचरे का पृथक्करण और वैज्ञानिक निस्तारण करना होगा। नियमों की अनदेखी करने वालों पर स्पॉट फाइन और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में शहर में तीन हजार विकसित पौधे लगाने, सभी रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पुनः चालू करने, पार्कों का कायाकल्प, खाली भूखंडों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई तथा दीवारों पर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश अंकित कराने का निर्णय लिया गया।
नगर परिषद आयुक्त ललित सिंह देथा ने कहा कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों को समयबद्ध तरीके से लागू कर डूंगरपुर को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
ये काम कराए जाएंगे
गेपसागर झील और सुनेरिया तालाब को प्रदूषण मुक्त बनाने, मंदिरों के फूलों से अगरबत्ती व धूप बनाने, गौशाला में गोबर से लकड़ी, जैविक उत्पाद और गो-अर्क तैयार करने जैसी योजनाओं को भी स्वीकृति दी गई। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वसुंधरा विहार को आधुनिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण के तहत युवतियों के लिए कराटे और रोजगारपरक प्रशिक्षण शुरू होगा, जबकि शहर की सुरक्षा के लिए 72 आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्लास्टिक मुक्त डूंगरपुर अभियान को भी सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *