LOADING

Type to search

स्टूडेंट्स की भावनाओं को समझेंगे शिक्षक, RSCERT में वेलनेस सेंटर शुरू

education

स्टूडेंट्स की भावनाओं को समझेंगे शिक्षक, RSCERT में वेलनेस सेंटर शुरू

Share

प्रशिक्षित टीचर स्कूलों में तनाव, चिंता और मानसिक दबाव से जूझ रहे विद्यार्थियों को देंगे मार्गदर्शन
उदयपुर, 18 जुलाई
: बदलती जीवनशैली, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और डिजिटल दुनिया के बढ़ते प्रभाव के बीच विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने की दिशा में राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (RSCERT) ने महत्वपूर्ण पहल की है। परिषद के सहेली रोड स्थित परिसर में शुक्रवार को वेलनेस सेंटर का शुभारंभ किया गया। यहां प्रशिक्षित होने वाले शिक्षक स्कूलों में विद्यार्थियों की भावनाओं को समझते हुए उन्हें तनाव, चिंता और मानसिक दबाव से उबरने में मदद करेंगे।
परिषद की निदेशक श्वेता फगेड़िया ने कहा कि वर्तमान समय में मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण हो गया है। पहले बच्चे खुले वातावरण में अधिक समय बिताते थे, लेकिन आज परीक्षा, प्रतिस्पर्धा और सोशल मीडिया के बढ़ते दबाव के कारण उनमें तनाव और भावनात्मक असंतुलन जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं रह सकती।
शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार
उन्होंने बताया कि परिषद ने शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार किया है, जिसके माध्यम से उन्हें विद्यार्थियों की भावनाओं को पहचानने, उन्हें सकारात्मक रूप से व्यक्त करने, तनाव और क्रोध जैसी परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने तथा व्यवहार संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में परिषद की डॉ. आभा शर्मा तथा पिरामल फाउंडेशन के प्रवीण कुमार और मणि कुमार ने प्रतिभागियों को ‘वेलनेस जोन’, भावनाओं के चक्र और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों से परिचित कराया। साथ ही पांच मिनट का रेसोर्सिंग मेडिटेशन सत्र भी आयोजित किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *