LOADING

Type to search

दशा माता के जयकारों से गूंजा नयागांव

Local

दशा माता के जयकारों से गूंजा नयागांव

Share

बैंड-बाजों के साथ निकली शोभायात्रा, संत सरोवर में हुआ विसर्जन
उदयपुर, 22 अगस्त:
नयागांव उपखंड में दशा माता व्रत का उद्यापन श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। दस दिवसीय पूजा-अनुष्ठान के बाद महिलाओं ने विधि-विधान से दशा माता की पूजा कर मूर्ति को विसर्जन के लिए निकाला। संत सरोवर बड़ा तालाब, थाना पहाड़ा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
महिलाएं सिर पर कलश और थालियां लेकर बैंड-बाजों के साथ नाचते-गाते शोभायात्रा में शामिल हुईं। ढोल-नगाड़ों और भजनों के बीच दशा माता के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने मूर्ति का विधिवत विसर्जन किया। आसपास के खराड़ीवाड़ा और महुड़ी गांवों से भी महिलाएं पहुंचीं। मान्यता है कि दशा माता की पूजा से परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *