LOADING

Type to search

नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों की ठगी

Local

नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों की ठगी

Share

डूंगरपुर, 30 अप्रैल: डूंगरपुर जिले में नौकरी का झांसा देकर युवाओं से लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। ‘संस्कार प्रबोधिनी’ नामक संस्था से जुड़े लोगों पर आरोप है कि उन्होंने युवाओं को ‘संस्कार शिक्षक’ और ‘ब्लॉक सुपरवाइजर’ बनाने का लालच देकर उनसे बड़ी रकम वसूली। पीड़ितों ने कलेक्टर, एसपी और विधायक को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ितों के अनुसार ‘विकसित भारत संकल्प संस्थान’ के तहत ‘श्री गुरुकुल’ में दो घंटे कार्य के बदले 10 से 15 हजार रुपये मासिक मानदेय देने का वादा किया गया था। इसके एवज में प्रत्येक अभ्यर्थी से डेढ़ से दो लाख रुपये तक लिए गए। राशि लेने के बाद फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिए गए और कई युवाओं से कुछ माह तक काम भी करवाया गया, लेकिन वेतन नहीं दिया गया।
जब युवाओं ने पैसा लौटाने की मांग की तो उन्हें नौकरी से निकालने और मानहानि केस की धमकी दी गई। अब पीड़ितों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *