LOADING

Type to search

खेत की मेड़ के विवाद में बुजुर्ग की हत्या

crime

खेत की मेड़ के विवाद में बुजुर्ग की हत्या

Share

परिवार के ही लोगों ने पत्थरों से किया हमला, चार आरोपी डिटेन
बांसवाड़ा, 8 जून
: खेत की मेड़ को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने रविवार रात खूनी रूप ले लिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के निचला घंटाला गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार सुखलाल चरपोटा रात करीब नौ बजे घर के बाहर खाट पर बैठे थे। इसी दौरान परिवार के ही दूसरे पक्ष के लोगों से मेड़ पर खंभे लगाने को लेकर विवाद बढ़ गया। कहासुनी के बाद आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से सुखलाल लहूलुहान होकर गिर पड़े।
परिजन उन्हें तत्काल एमजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच खेत की सीमा रेखा को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *