LOADING

Type to search

बेटी की जान बचाने निकले पिता की सड़क हादसे में मौत

crime

बेटी की जान बचाने निकले पिता की सड़क हादसे में मौत

Share

नाबालिग की हालत वेंटिलेटर पर गंभीर, पुलिया निर्माण में लापरवाही का आरोप
उदयपुर, 8 जून:
परिवार पर एक ही रात में दोहरी आफत टूट पड़ी। नाबालिग बेटी के आत्महत्या के प्रयास के बाद अस्पताल जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। घटना उमरड़ा-आम्बुआ रोड पर निर्माणाधीन पुलिया के पास हुई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए।
पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसके बाद परिजन उसे एमबी अस्पताल लेकर गए। इसी दौरान पीछे से बाइक पर अस्पताल जा रहे उसके पिता और भाई अंधेरे में निर्माणाधीन सड़क के गड्ढे में गिर गए। बाइक बेकाबू होकर सीमेंट के पाइप से टकरा गई। हादसे में 50 वर्षीय पिता की मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क खुदी होने के बावजूद वहां रोशनी और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। सोमवार सुबह बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हुए और जिम्मेदार एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर समझाइश का प्रयास किया। उधर, अस्पताल में भर्ती नाबालिग की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *