LOADING

Type to search

चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी में ब्लास्ट, घर में लगी आग

Local

चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी में ब्लास्ट, घर में लगी आग

Share

परिवार ने बाहर भागकर बचाई जान, पीवीसी पैनल जलकर क्षतिग्रस्त
उदयपुर, 22 मार्च:
शहर के वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र में रविवार को एक घर में चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाके के साथ स्कूटी में आग लग गई, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते परिवार के सदस्य बाहर निकल गए और बड़ा हादसा टल गया।
घटना शांति नगर इलाके में पंकज अग्रवाल के घर की है। उस समय स्कूटी घर के अंदर चार्जिंग पर लगी हुई थी। अचानक बैटरी में विस्फोट हुआ और तेज लपटें उठने लगीं। आग इतनी तेजी से फैली कि छत पर लगा पीवीसी पैनल भी जल गया।
धमाके से दहशत, पड़ोसी भी आए मदद को
धमाके की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। स्कूटी मालिक ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की, वहीं पड़ोसियों ने भी पानी डालकर आग पर काबू पाने में मदद की। एहतियात के तौर पर घर में रखा गैस सिलेंडर भी बाहर निकाल दिया गया। पंकज अग्रवाल ने बताया कि जब वे घर पहुंचे तो स्कूटी से धुआं निकल रहा था। जैसे ही उन्होंने डिक्की खोली, आग की लपटें तेज होकर छत तक पहुंच गईं और घर के अंदर फैलने लगीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *