LOADING

Type to search

मां-बेटी ने जहर खाकर दी जान

Local

मां-बेटी ने जहर खाकर दी जान

Share

खाना खाने के बाद कमरे में गईं, उल्टी की आवाज सुन पति ने तोड़ा दरवाजा
उदयपुर, 22 मार्च
: सलूंबर जिले में एक दर्दनाक घटना में मां और बेटी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना सलूंबर थाना क्षेत्र की है, जहां दोनों ने रात को खाना खाने के बाद एक ही कमरे में जाकर यह कदम उठाया।
एएसआई भूपेंद्र कुमार के अनुसार शुक्रवार (20 मार्च) रात करीब 9 बजे महिला (40), उसका पति और 17 वर्षीय बेटी ने साथ में भोजन किया। इसके बाद मां-बेटी कमरे में सोने चली गईं, जबकि पति बरामदे में सो गया। रात करीब 1 बजे कमरे से उल्टी करने की आवाज सुनकर पति ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर उसने दरवाजा तोड़ दिया, जहां दोनों बेसुध हालत में पड़ी मिलीं।
11 घंटे के भीतर दोनों की मौत
पति पड़ोसियों की मदद से मां-बेटी को सलूंबर अस्पताल लेकर गया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें उदयपुर के एमबी अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में रात करीब 3 बजे मां की मौत हो गई, जबकि बेटी ने इलाज के दौरान शनिवार दोपहर करीब 2 बजे दम तोड़ दिया।
जहर खाने की आशंका, जांच शुरू
प्राथमिक जांच में जहर खाने की आशंका जताई जा रही है। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पति ने मामले में रिपोर्ट देकर जांच की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका का पति खेती-बाड़ी का कार्य करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *