कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
Share
उदयपुर, 8 जून: देहात कांग्रेस द्वारा पुष्कर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि युवाओं को अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ा जाएगा तथा प्रत्येक तीन माह में अनिवार्य बैठक आयोजित होगी। लगातार अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मंडल अध्यक्ष स्तर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे, जिनका उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, नेतृत्व विकास और योजनाओं की जानकारी देना है। शिविर में प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और समाधान के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया।
