LOADING

Type to search

उदयपुर-हनुमानगढ़ में 1.25 करोड़ की अंग्रेजी शराब जब्त, गुजरात में होनी थी सप्लाई

crime

उदयपुर-हनुमानगढ़ में 1.25 करोड़ की अंग्रेजी शराब जब्त, गुजरात में होनी थी सप्लाई

Share

अवैध शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन
उदयपुर, 14 मई:
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत उदयपुर और हनुमानगढ़ जिलों में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। दोनों जिलों में ट्रकों से करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपए मूल्य की अंग्रेजी शराब जब्त की गई। आबकारी विभाग ने ट्रकों में बनाए गए गुप्त केबिन और बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही शराब की खेप पकड़ी, जिसे गुजरात सप्लाई किया जाना था।
उदयपुर में गुप्त केबिन से मिली शराब
खेरवाड़ा क्षेत्र के खांडी ओबरी टोल नाके पर आबकारी विभाग ने ट्रक कंटेनर की तलाशी ली। ट्रक में व्हील कैप की आड़ में बनाए गए गुप्त केबिन से 330 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसमें रॉयल चैलेंज और ऑल सीजन व्हिस्की की हजारों बोतलें और पव्वे शामिल थे। कार्रवाई में गुजरात निवासी चालक मसरी कोडीयातार को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य कार्रवाई में भी ट्रक से 45 कार्टन शराब जब्त की गई। उदयपुर में कुल 35 लाख रुपए की शराब पकड़ी गई।
हनुमानगढ़ में 90 लाख की खेप पकड़ी
हनुमानगढ़ के संगरिया क्षेत्र में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर 12 चक्के के ट्रक से 1070 कार्टन पंजाब निर्मित शराब जब्त की गई। शराब अरंडी के छिलकों की बोरियों के नीचे छिपाई गई थी। मौके से आरोपी मंगलाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया। आबकारी विभाग ने कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अवैध शराब तस्करी पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *