LOADING

Type to search

चित्तौड़गढ़ में शाम की बारिश, उदयपुर में पड़ी गर्मी

Local

चित्तौड़गढ़ में शाम की बारिश, उदयपुर में पड़ी गर्मी

Share

28 जून तक बारिश-आंधी का अलर्ट
40.2 डिग्री तापमान और उमस से बेहाल रहे लोग, रात में बदला मौसम का मिजाज
चित्तौड़गढ़, 24 जून:
पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान चित्तौड़गढ़वासियों को बुधवार शाम हुई बारिश से आंशिक राहत मिली। दिनभर तेज धूप और चिपचिपी गर्मी के बाद शाम करीब 7:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में बादल छाने लगे और रात करीब 8 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।
इधर, बुधवार को उदयपुर जिले का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी और नमी के कारण दिनभर लोग पसीने से तरबतर रहे। घरों, दफ्तरों और बाजारों में उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया था।
शाम को हुई बारिश से मौसम सुहावना जरूर हुआ, लेकिन उमस से पूरी तरह राहत नहीं मिल सकी। लोगों को अब आगामी दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने 28 जून तक जिले में तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार अगले चार दिनों के दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन, तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऐसे में किसानों के साथ आम लोगों की नजर भी अब मानसून की गतिविधियों पर टिकी हुई है।
बारिश के बाद शहर के कई क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने गर्मी से कुछ राहत महसूस की। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बारिश होने पर ही उमस से पूरी राहत मिल पाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *