LOADING

Type to search

उदयपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल को महज दा महीने बाकी

Business

उदयपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल को महज दा महीने बाकी

Share

887 करोड़ की परियोजना से बढ़ेगी हवाई कनेक्टिविटी, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की भी तैयारी
उदयपुर, 2 जून:
उदयपुर हवाई अड्डे के नए इंटीग्रेटेड टर्मिनल भवन का निर्माण कार्य सितंबर 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। 887 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रही यह महत्वाकांक्षी परियोजना उदयपुर की हवाई कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी और पर्यटन नगरी को अंतरराष्ट्रीय विमानन मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) राजस्थान में कुल 2,874 करोड़ रुपये की लागत से तीन प्रमुख विमानन परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है। इनमें उदयपुर का इंटीग्रेटेड टर्मिनल सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है। नया टर्मिनल आधुनिक सुविधाओं, बेहतर यात्री क्षमता और उन्नत संचालन व्यवस्था से लैस होगा।
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी चल रही तैयारी
नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने संकेत दिए हैं कि उदयपुर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने के लिए विभिन्न एयरलाइंस के साथ बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि नया टर्मिनल केंद्र सरकार की व्यापक कनेक्टिविटी और आधारभूत ढांचा विकास योजना का हिस्सा है। विशेषज्ञों का मानना है कि परियोजना पूरी होने के बाद उदयपुर में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, पर्यटन को नया प्रोत्साहन मिलेगा तथा व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। नया टर्मिनल मेवाड़ क्षेत्र के विकास और राजस्थान की विमानन क्षमता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *