मोटर चालू करते समय करंट लगा, किसान की मौत
Share
खेत में सिंचाई के दौरान हादसा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
ओबरी, 29 अगस्त: ओबरी तहसील के वरदा थाना क्षेत्र के वरदा गांव में खेत में सिंचाई के लिए बिजली की मोटर चालू करते समय करंट लगने से किसान की मौत हो गई। वरदा निवासी हिम्मत सिंह चौहान (62) शनिवार को खेत में मोटर चालू करने गए थे। इसी दौरान वे अचानक हाई-वोल्टेज करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़े। परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल सागवाड़ा के जनरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शव को सागवाड़ा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। सूचना पर वरदा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

