LOADING

Type to search

जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू, 4 सितंबर को मनेगा महा उत्सव

Local

जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू, 4 सितंबर को मनेगा महा उत्सव

Share

प्रताप गौरव केंद्र में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेला; दही-हांडी के विजेता को मिलेगा 51 हजार का पुरस्कार
उदयपुर, 29 अगस्त:
रक्षाबंधन पर्व के बाद झीलों की नगरी उदयपुर में अब श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर में 4 सितंबर को जन्माष्टमी का महा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जगदीश मंदिर, इस्कॉन जगन्नाथ मंदिर सहित प्रमुख कृष्ण मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजन होंगे। वहीं प्रताप गौरव केंद्र में 4 से 6 सितंबर तक तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेला आयोजित होगा।
दही-हांडी प्रतियोगिता रहेगी मुख्य आकर्षण
महोत्सव की शुरुआत 4 सितंबर सुबह 6 बजे पंचामृत अभिषेक से होगी। दोपहर 12 से 2 बजे तक बच्चों की वेशभूषा प्रतियोगिता होगी। 5 वर्ष तक के बच्चे कान्हा-यशोदा और 6 से 12 वर्ष तक के बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में भाग लेंगे।
दोपहर 2 से रात 8 बजे तक दही-हांडी प्रतियोगिता होगी। विजेता टीम को 51 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। गैर-पारंगत दलों के लिए अलग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 11 हजार, द्वितीय 5100, तृतीय 2100 और सांत्वना पुरस्कार 1100 रुपए रखा गया है।
झांकी, लहरिया उत्सव और भजन संध्या
मेले में खान-पान, हस्तशिल्प, धार्मिक-सामाजिक पुस्तकों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के स्टॉल लगाए जाएंगे। झूले भी बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। 5 सितंबर को झांकी प्रतियोगिता, लहरिया उत्सव, नाव मनोरथ और भजन संध्या होगी। 6 सितंबर सुबह गवरी का मंचन किया जाएगा। उत्सव की व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *