LOADING

Type to search

सीएम के कार्यक्रम स्थल से 30 फीट दूर लगी आग

Local

सीएम के कार्यक्रम स्थल से 30 फीट दूर लगी आग

Share

शॉर्ट सर्किट से स्कूल परिसर में रखा कबाड़ जला, फायर ब्रिगेड ने तुरंत पाया काबू
बांसवाड़ा, 20 मई:
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम से महज 30 फीट दूर बुधवार शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना कुशलगढ़ क्षेत्र के चूड़ादा स्थित एकलव्य रेजीडेंट मॉडल स्कूल परिसर की है।
जानकारी के अनुसार शाम करीब 5 बजे स्कूल की सीढ़ियों के पास शॉर्ट सर्किट हो गया। वहां जमा कचरे और कबाड़ ने तुरंत आग पकड़ ली, जिससे धुआं उठने लगा। उसी परिसर में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आयोजित होना था और पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद था।
स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव और पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने तत्काल सतर्कता बरतते हुए फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया। दमकल कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।
कुशलगढ़ थानाधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण कचरे में हल्की आग लगी थी, जिसे समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *