LOADING

Type to search

अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य से पांच रेलसेवाएं रद्द

Local

अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य से पांच रेलसेवाएं रद्द

Share

उदयपुर-मदार सहित काचीगुड़ा, भगत की कोठी और इंदौर-जोधपुर की ट्रेनें प्रभावित
उदयपुर, 16 सितंबर:
उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर झड़वासा-बांदनवाड़ा व सिंगावल स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते विभिन्न तिथियों में पांच रेलसेवाएं रद्द रहेंगी।
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 19606 उदयपुर सिटी-मदार 8 अक्टूबर को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 17605 काचीगुड़ा-भगत की कोठी 2 और 5 अक्टूबर तथा गाड़ी संख्या 17606 भगत की कोठी-काचीगुड़ा 4 और 7 अक्टूबर को रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14801 जोधपुर-इंदौर और 14802 इंदौर-जोधपुर रेलसेवाएं 9 से 11 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाते समय इन बदलावों का ध्यान रखने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *