LOADING

Type to search

तीन पालिकाओं में अध्यक्ष पद के समीकरण उलझे

political

तीन पालिकाओं में अध्यक्ष पद के समीकरण उलझे

Share

उदयपुर, 16 सितंबर: उदयपुर जिले की नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। वल्लभनगर में भाजपा से लीला भील, सोवनी भील और भोली बाई तथा कांग्रेस से रामी बाई ने नामांकन दाखिल किया है। मावली में भाजपा के राकेश मीणा और कांग्रेस की पुष्पा भील मैदान में हैं। यहां कांग्रेस के 10, भाजपा के 9 और एक निर्दलीय पार्षद है, जिससे मुकाबला रोचक हो गया है। कानोड़ में 14 पार्षदों वाली कांग्रेस से रौनक स्वर्णकार और भाजपा से शिवकुमार सोनी ने नामांकन किया है। सोनी पार्षद का चुनाव नहीं लड़े थे। फतहनगर में भाजपा के 13 और कांग्रेस के 12 पार्षद हैं। भाजपा पार्षद राजेश चपलोत की नाराजगी के बाद उनकी पत्नी ममता चपलोत ने निर्दलीय नामांकन किया है।

चित्तौड़गढ़ में ईनाणी और राठौड़ आमने-सामने, सभापति चुनाव रोचक
चित्तौड़गढ़, 16 सितंबर:
चित्तौड़गढ़ नगर परिषद सभापति चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। भाजपा ने वार्ड 15 से निर्वाचित पार्षद अनिल ईनाणी को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया, जबकि कांग्रेस ने वार्ड 36 के पार्षद नगेंद्र सिंह राठौड़ को मैदान में उतारा है। भाजपा ने सुबह सभापति पद के लिए अनिल ईनाणी, सुदर्शन रामपुरिया और शैलेंद्र झंवर के नामांकन दाखिल करवाए थे। बाद में चुनाव प्रभारी धर्मनारायण जोशी ने ईनाणी को पार्टी का सिंबल देकर अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। परिषद में भाजपा के 33, कांग्रेस के 23 और निर्दलीयों के 4 पार्षद हैं। अब सभापति चुनाव में दोनों दलों के प्रत्याशियों के साथ पार्षदों के समर्थन और राजनीतिक समीकरणों पर नजर रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *