LOADING

Type to search

4 सेकेंड में 10 लाख के गहने लेकर फरार

crime

4 सेकेंड में 10 लाख के गहने लेकर फरार

Share

फोटो भेजने के बहाने ज्वेलर को फोन में उलझाया, एक दिन पहले की थी रेकी
फोटो खिंचवाकर लौटने का बनाया बहाना, अगले दिन 56-58 ग्राम सोने की चेन-ब्रेसलेट लेकर भागा
प्रतापगढ़, 24 अगस्त
: प्रतापगढ़ के धरियावाद में ज्वेलरी शॉप पर शातिर बदमाश ने दुकानदार को बातों में उलझाकर महज 4 सेकेंड में करीब 10 लाख रुपए के सोने के गहने पार कर दिए। वारदात पद्मावती ज्वेलर्स में हुई, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। आरोपी ने एक दिन पहले दुकान पर पहुंचकर 1.25 लाख रुपए के बजट में सोने की चेन देखने के बहाने रेकी की थी।
दुकानदार जुगल दोषी के अनुसार आरोपी आरिफ खान शनिवार को दुकान पर आया था। उसने चेन की फोटो खींचकर किसी को भेजने की बात कही और अगले दिन आने का बहाना बनाया। रविवार रात करीब 7:30 बजे वह दोबारा पहुंचा। उस समय दुकान पर दुकानदार अकेला था। आरोपी ने 4-5 चेन निकलवाईं और फोटो भेजने व कीमत पूछने के बहाने दुकानदार को मोबाइल में उलझाए रखा। इसी दौरान टेबल पर रखी करीब 56-58 ग्राम सोने की चेन और ब्रेसलेट लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने नाकाबंदी कर तलाश शुरू की
वारदात के बाद ज्वेलर्स ने थाने पहुंचकर विरोध जताया। थानाधिकारी हजारीलाल मीणा ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर टीमें गठित की हैं। पुलिस लोकेशन ट्रेस करने के साथ सोशल मीडिया आईडी के जरिए आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *