LOADING

Type to search

सलूंबर में स्कूल-कॉलेजों में मानसिक स्वास्थ्य कक्षाएं, आत्महत्या रोकथाम पर फोकस

education

सलूंबर में स्कूल-कॉलेजों में मानसिक स्वास्थ्य कक्षाएं, आत्महत्या रोकथाम पर फोकस

Share

ग्राम सभाओं से लेकर एएनएम-आशा कार्यकर्ताओं तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान
सलूंबर, 23 जून: जिले में बढ़ती मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों और आत्महत्या की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जिला चिकित्सालय में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर मुहम्मद जुनैद पी.पी. ने स्कूलों और कॉलेजों में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए। इन कक्षाओं में विशेषज्ञ और मनोचिकित्सक विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देंगे।
बैठक में आत्महत्या के मामलों का विश्लेषण कर कारणों की पहचान करने तथा ग्राम सभाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों, आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं के माध्यम से काउंसिलिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। ग्रामीण महिलाओं की बैठकों में भी मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष चर्चा होगी।
इसके अलावा टीबी मुक्त भारत अभियान, एनीमिया नियंत्रण, दस्त रोग रोकथाम तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिक एक्स-रे जांच, जोखिम समूहों की स्क्रीनिंग, शत-प्रतिशत एनीमिया जांच और बच्चों के पूर्ण टीकाकरण पर विशेष जोर देते हुए सभी लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *