LOADING

Type to search

आकोला से आवरी माता के लिए पैदल यात्रा रवाना

dharm

आकोला से आवरी माता के लिए पैदल यात्रा रवाना

Share

कांकरवा, 10 अक्टूबर: नवरात्र महोत्सव के तहत आकोला से आवरी माता जी की वार्षिक पैदल यात्रा शनिवार सुबह पांच बजे श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। गांव की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना लेकर निकले श्रद्धालुओं का पंच-पटेलों और ग्रामीणों ने साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते हुए भजन-कीर्तन कर रहे हैं। यात्रा में बृजेश कुमार खटीक, अश्विन कुमार खटीक, कन्हैया लाल कुमावत, पप्पू लाल कुमावत, बाबूलाल कुमावत, शांतिलाल खटीक, संजय कुमार छिपा, विमल छिपा, राकेश छिपा, जगदीश टेलर, हितेश लोहार और कैलाश कुमावत सहित कई श्रद्धालु शामिल हुए। चामुंडा नवयुवक मंडल और चारभुजा मित्र मंडल के सदस्य भी यात्रा में सहभागी बने।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *