LOADING

Type to search

निराश्रित दिवंगत आत्माओं के लिए श्राद्ध-तर्पण

dharm

निराश्रित दिवंगत आत्माओं के लिए श्राद्ध-तर्पण

Share


उदयपुर, 10 अक्टूबर: महाराणा प्रताप सेना ने सर्वपितृ अमावस्या पर निराश्रित और लावारिस दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्राद्ध-तर्पण किया। शनिवार को कृष्णपुरा स्थित गवरी चौक हनुमान मंदिर में विधि-विधान से आयोजन हुआ। इसके बाद कन्या पूजन कर करीब 251 कन्याओं और बच्चों को भोजन कराया गया तथा प्रसादी वितरित की गई। सेना के जिला प्रचार-प्रसार प्रभारी राजेश सोनी के अनुसार, संगठन वर्षों से निराश्रित शवों का विधि-विधान से अंतिम संस्कार करता आ रहा है। उनकी अस्थियों का प्रतिवर्ष हरिद्वार में विसर्जन भी किया जाता है। संस्थापक मोहन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में पार्षद योगेश कुमावत, आकाश वाघरेचा, विजय गोधा और पूर्व पार्षद कुसुम पंवार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *