LOADING

Type to search

श्री सांवलिया सेठ मंदिर में पहली बार भक्त ने गुप्त दान में भेंट की गोल्फ कार्ट

socal

श्री सांवलिया सेठ मंदिर में पहली बार भक्त ने गुप्त दान में भेंट की गोल्फ कार्ट

Share

दिव्यांग और वृद्ध श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए होगी उपयोगी
मण्डफिया, 27 जुलाई (विवेक शर्मा)
भगवान श्री सांवलिया जी सेठ मंडफिया मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का एक और अनूठा उदाहरण सामने आया है। मंदिर में पहली बार एक श्रद्धालु ने गुप्त दान के रूप में बैटरी संचालित गोल्फ कार्ट भेंट की है। मंदिर मंडल प्रबंधन द्वारा भेंट देने वाले व्यक्ति का स्वागत किया गया। रविवार को मंदिर प्रबंधन को सौंपी गई इस गोल्फ कार्ट में चालक सहित आठ लोगों के बैठने की व्यवस्था है। मंदिर मंडल ने निर्णय लिया है कि इस वाहन का उपयोग विशेष रूप से दिव्यांगजन एवं वृद्ध श्रद्धालुओं को मंदिर तक सुगमता से पहुंचाने के लिए किया जाएगा, ताकि उन्हें दर्शन करने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मंदिर मंडल के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने बताया कि श्री सांवलिया सेठ मंदिर में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की भगवान के प्रति गहरी आस्था है। यहां आने वाले अनेक भक्त अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने पर अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार विभिन्न प्रकार की भेंट अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि गोल्फ कार्ट जैसी उपयोगी भेंट पहली बार प्राप्त हुई है, जो श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
मंदिर प्रबंधन का कहना है कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद गोल्फ कार्ट को शीघ्र ही सेवा में लगाया जाएगा, जिससे विशेष आवश्यकता वाले श्रद्धालुओं को मंदिर तक आवागमन में राहत मिल सकेगी। यह अनूठी भेंट एक बार फिर श्री सांवलिया सेठ के प्रति भक्तों की अटूट श्रद्धा और सेवा भाव का प्रतीक बन गई है।
इसी तरह महाराष्ट्र के एक भक्त ने भगवान श्री सांवलिया जी सेठ को 227 ग्राम वजनी सोना व चांदी से निर्मित साफा भेंट किया है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *