LOADING

Type to search

अशोक नगर के मशाणिया भेरू मंदिर में बड़ी चोरी

crime

अशोक नगर के मशाणिया भेरू मंदिर में बड़ी चोरी

Share

10 से 12 चांदी के छत्तर और दानपात्र की लाखों की नकदी चोरी; 10 दिन पहले CCTV के तार निकाले जाने से साजिश की आशंका
उदयपुर, 12 अगस्त:
उदयपुर के अशोक नगर स्थित श्मशान परिसर के मशाणिया भेरू मंदिर में बुधवार तड़के चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। अज्ञात चोर मंदिर से करीब 10 से 12 बड़े चांदी के छत्तर, जिनका कुल वजन करीब एक किलो बताया जा रहा है, और दानपात्र में रखी 50 हजार से एक लाख रुपए तक की नकदी चुरा ले गए। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
सुबह 4 बजे टूटा मिला दानपात्र
मंदिर के सेवक बुधवार सुबह करीब 4 बजे पहुंचे तो दानपात्र टूटा मिला। मंदिर में रखे चांदी के छत्तर भी गायब थे। सूचना मिलते ही भूपालपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
10 दिन पहले CCTV के तार निकाले
वारदात में मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। मंदिर परिसर में CCTV कैमरे लगे हैं, लेकिन स्टोर में रखे DVR की जांच में सामने आया कि उसके सभी तार करीब 10 दिन पहले ही निकाल दिए गए थे। इससे आशंका है कि चोरों को CCTV और DVR की व्यवस्था की जानकारी थी।
आसपास के कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की जानकारी जुटा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर और श्मशान परिसर में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने सुरक्षा बढ़ाने, नियमित गश्त करने और CCTV व्यवस्था लगातार चालू रखने की मांग की है।

बच्चों में पौधों से लगाव जगाया, पर्यावरण संरक्षण का पैगाम फैलाया

उदयपुर, 12 अगस्त: शहर के स्टैंनवर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आयड़ में मंगलवार को हरियाली अमावस्या के अवसर पर ग्रीन डे मनाया गया। इस दौरान पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न श्रेणियों में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने रंगों के माध्यम से पेड़-पौधों, नदियों, पहाड़ों, सूर्य और जल को चित्रित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने पेड़ लगाने के फायदे और पेड़ काटने के नुकसान भी दर्शाए। प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप पौधे प्रदान किए गए। स्कूल संचालक केजी मूंदड़ा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। प्रधानाध्यापक संपत जाट ने कार्यक्रम का संचालन किया।

बच्चों में पौधों से लगाव जगाया, पर्यावरण संरक्षण का पैगाम फैलाया

उदयपुर, 12 अगस्त : शहर के स्टैंनवर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आयड़ में मंगलवार को हरियाली अमावस्या के अवसर पर ग्रीन डे मनाया गया। इस दौरान पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न श्रेणियों में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।
बच्चों ने रंगों के माध्यम से पेड़-पौधों, नदियों, पहाड़ों, सूर्य और जल को चित्रित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने पेड़ लगाने के फायदे और पेड़ काटने के नुकसान भी दर्शाए। प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप पौधे प्रदान किए गए। स्कूल संचालक केजी मूंदड़ा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। प्रधानाध्यापक संपत जाट ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *