LOADING

Type to search

वागड़ में श्रावण मास आज से शुरू

Local

वागड़ में श्रावण मास आज से शुरू

Share

बांसवाड़ा, 12 अगस्त: पंचांगों के अंतर के चलते मेवाड़ में 30 जुलाई से शुरू हुआ श्रावण मास डूंगरपुर-बांसवाड़ा सहित वागड़ क्षेत्र में 13 अगस्त से शुरू होगा। यहां अमावस्यांत पंचांग के अनुसार मास की गणना होती है, जबकि उत्तर भारत में पूर्णिमांत पंचांग प्रचलित है।
श्रावण के दौरान जिले के प्रसिद्ध शिवालयों में विशेष पूजा-अनुष्ठान होंगे। बेणेश्वर धाम, देवसोमनाथ महादेव, भुवनेश्वर और कटकेश्वर महादेव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। शहर के नया महादेव मंदिर में अनुष्ठानों के साथ नाव मनोरथ भी आयोजित होगा। पंडित प्रदीप द्विवेदी ने बताया कि श्रावण भगवान शिव को प्रिय माना जाता है। इस महीने शिवलिंग पर जल, दूध और बिल्वपत्र अर्पित करने का विशेष महत्व है। श्रावण के सोमवार और शिवरात्रि पर विशेष पूजा की जाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *