गलत ट्रेन में बैठे प्रभुजी, परिवार से मिले
Share
उदयपुर, 26 सितम्बर: खाटू श्यामजी के दर्शन के बाद वापसी में गलत ट्रेन में बैठने से उदयपुर पहुंचे नौनितराम चौरे को अपना घर आश्रम ने परिवार से मिला दिया। हरदा, मध्यप्रदेश निवासी नौनितराम 11 सितंबर को दर्शन के लिए निकले थे। वापसी के दौरान दूसरी ट्रेन में बैठने से वह उदयपुर पहुंच गए। 16 सितंबर को रेलवे पुलिस ने उन्हें सुरक्षित अपना घर आश्रम पहुंचाया। काउंसलिंग और दस्तावेजों से मिली जानकारी के आधार पर आश्रम ने परिवार से संपर्क किया। पत्नी के तत्काल नहीं आ पाने पर पुत्र प्रिंस चौरे से संपर्क किया गया। शनिवार को प्रिंस उदयपुर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई के बाद पिता को साथ ले गए। आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया, सचिव अशोक कोठारी और डॉ. एमजी वाष्र्णेय ने उन्हें तिलक व उपरना पहनाकर विदा किया। नौनितराम ने आश्रम की सेवा और अपनत्व की सराहना की।

