LOADING

Type to search

झीलों की नगरी में गर्मी का कहर, पारा 42 डिग्री पहुंचा

socal

झीलों की नगरी में गर्मी का कहर, पारा 42 डिग्री पहुंचा

Share

दिन में सूनी रहीं सड़कें-बाजार, शाम ढलते ही झील किनारे लौटी रौनक
उदयपुर, 26 मई:
झीलों की नगरी उदयपुर में मंगलवार को भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री रहा। लगातार बढ़ती गर्मी और गर्म हवाओं के कारण दिनभर जनजीवन प्रभावित रहा।
सुबह से ही तेज धूप और लू जैसे हालात बने रहे। दोपहर के समय शहर की सड़कें और बाजार लगभग सूने नजर आए। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। गर्म हवाओं के कारण लोगों ने दोपहर घरों में रहकर ही राहत महसूस की।
गर्मी का असर पर्यटन स्थलों पर भी दिखाई दिया। पिछोला झील और दूधतलाई क्षेत्र में दिन के समय पर्यटकों की संख्या काफी कम रही। बोटिंग गतिविधियां भी प्रभावित हुईं। हालांकि शाम ढलने और मौसम में हल्की राहत मिलने के बाद पर्यटक घूमने और बोटिंग के लिए पहुंचने लगे। दिन में तेज गर्मी के कारण टूरिस्ट कम आ रहे हैं, जबकि शाम के समय झील किनारे फिर से रौनक लौट रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *