LOADING

Type to search

पागल श्वान के हमले में मासूम सहित चार घायल

Local

पागल श्वान के हमले में मासूम सहित चार घायल

Share

बांसवाड़ा, 26 मई: बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र के सोडलिया गांव में पागल श्वान के हमले से छह वर्षीय मासूम सहित चार लोग घायल हो गए। घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार कालू सिंह डामोर का पुत्र अविनाश घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान एक पागल श्वान अचानक घर में घुस आया और बच्चे पर हमला कर दिया। श्वान ने बच्चे के गाल पर काट लिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद श्वान को भगाकर बच्चे को छुड़ाया।
परिजनों ने बताया कि श्वान ने गांव में अन्य लोगों पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। गंभीर रूप से घायल अविनाश को 108 एंबुलेंस की सहायता से महात्मा गांधी जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पागल श्वानों पर नियंत्रण की मांग की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *