निशुल्क संगीत कार्यशाला 6 अप्रैल से शुरू
Share
क्लेरियोनेट, ट्रंपेट और सैक्सोफोन का मिलेगा प्रशिक्षण
उदयपुर, 3 अप्रैल: शहर के गुलाब बाग रोड स्थित अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान में 6 अप्रैल से पांच दिवसीय निशुल्क संगीत कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला प्रतिदिन शाम 5 से 7 बजे तक आयोजित होगी।
संस्थान निदेशक विवेक अग्रवाल ने बताया कि कार्यशाला में क्लेरियोनेट, ट्रंपेट और सैक्सोफोन जैसे वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण हरियाणा के रोहतक निवासी एवं ब्रास बैंड के 26 वर्षों के अनुभवी कलाकार बिरेंद्र कुमार द्वारा प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यशाला के लिए निशुल्क पंजीकरण 4 अप्रैल से संस्थान परिसर में शाम 4 से रात 8 बजे तक किए जाएंगे। इस दौरान विद्यार्थियों को ब्लो तकनीक, फिंगर मूवमेंट और विभिन्न स्केल्स की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण वेस्टर्न संगीत पद्धति पर आधारित रहेगा। संस्थान की ओर से बताया गया कि यह कार्यशाला संगीत में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगी। इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9829143384 पर संपर्क कर सकते हैं।
