LOADING

Type to search

निर्धारित समय पर ही होगी एसआई भर्ती परीक्षा-2025

Local

निर्धारित समय पर ही होगी एसआई भर्ती परीक्षा-2025

Share

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में किया संशोधन, अब नहीं कोई बाधा
उदयपुर, 3 अप्रैल
: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 5 और 6 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली एसआई भर्ती परीक्षा-2025 अब निर्धारित तिथि और समय पर ही आयोजित की जाएगी। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शुक्रवार को दिए गए संशोधित आदेश के बाद परीक्षा को लेकर बनी असमंजस की स्थिति स्पष्ट हो गई है।
दरअसल, 2 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने एसआई पुलिस परीक्षा-2021 में शामिल सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को एसआई भर्ती परीक्षा-2025 में शामिल करने के निर्देश दिए थे। इससे परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही थी।
हालांकि, आयोग द्वारा तत्काल प्रार्थना-पत्र दायर किए जाने पर 3 अप्रैल को विशेष बेंच ने अपने पूर्व आदेश में संशोधन करते हुए यह स्पष्ट किया कि यह अनुमति केवल उन्हीं अभ्यर्थियों तक सीमित रहेगी, जिन्होंने न्यायालय में प्रार्थना-पत्र दायर किया है।
आयोग सचिव के अनुसार संशोधित आदेश के बाद परीक्षा आयोजन में अब कोई तकनीकी बाधा नहीं रही है। परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संपन्न कराई जाएगी।
प्रकरण में आयोग की ओर से अधिवक्ता युवराज सामंत, नेहा अमोला और तिलक ने पैरवी की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *