LOADING

Type to search

रक्षाबंधन पर महिलाओं को 2 दिन मुफ्त रोडवेज यात्रा

Local

रक्षाबंधन पर महिलाओं को 2 दिन मुफ्त रोडवेज यात्रा

Share

28-29 अगस्त को साधारण से डीलक्स बसों में फ्री सफर, भीड़ बढ़ी तो अतिरिक्त बसें दौड़ेंगी; प्रीमियम बसों में 50% छूट
उदयपुर, 27 अगस्त:
रक्षाबंधन से पहले ही रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। राज्य सरकार ने महिलाओं और बालिकाओं को 28 और 29 अगस्त को राजस्थान रोडवेज की निर्धारित बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी है। गुरुवार को भी कई महिलाएं भीड़ से बचने के लिए एक दिन पहले ही रवाना हुईं।
उदयपुर आगार प्रबंधन के अनुसार साधारण, एक्सप्रेस और डीलक्स बसों में महिलाएं दोनों दिन मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। उदयपुर से चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, निम्बाहेड़ा, प्रतापगढ़, कोटा सहित प्रमुख मार्गों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। उदयपुर आगार की करीब 72 बसों का संचालन अलग-अलग रूटों पर हो रहा है। किसी मार्ग पर भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी।
राजस्थान सीमा तक ही मुफ्त सफर
निशुल्क यात्रा 28 अगस्त रात 12 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक राजस्थान की सीमा के भीतर मान्य रहेगी। दूसरे राज्य की यात्रा करने पर राजस्थान की सीमा पार करने के बाद का किराया देना होगा। लग्जरी और वोल्वो जैसी प्रीमियम बसों में मुफ्त यात्रा नहीं होगी, बल्कि महिलाओं को किराए में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। रोडवेज ने त्योहार के दौरान भीड़ को देखते हुए रूटवार निगरानी और अतिरिक्त संसाधनों की तैयारी की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *