LOADING

Type to search

गौरव अग्रवाल ने संभाला उदयपुर कलेक्टर का पदभार

Local

गौरव अग्रवाल ने संभाला उदयपुर कलेक्टर का पदभार

Share

पर्यटन विकास और योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना प्राथमिकता
उदयपुर, 3 अप्रैल:
उदयपुर जिले के नवनियुक्त जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण करते ही स्पष्ट किया कि पर्यटन विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।
कलेक्टर अग्रवाल सर्किट हाउस पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट में विधिवत कार्यभार संभाला, जहां जिला स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका अभिनंदन किया। पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
मीडिया से बातचीत में अग्रवाल ने कहा कि उदयपुर पर्यटन की दृष्टि से पूरे राजस्थान का चेहरा है और इसकी वैश्विक पहचान को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने स्वच्छता, बेहतर सुविधाओं और पर्यटकों के अनुभव को प्राथमिकता देने की बात कही।
उन्होंने निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचे और जनसुनवाई तंत्र को सुदृढ़ कर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *