LOADING

Type to search

पॉक्सो केस में फंसा सरकारी शिक्षक सस्पेंड

Local

पॉक्सो केस में फंसा सरकारी शिक्षक सस्पेंड

Share

42 दिन जेल में रहने के बाद ड्यूटी जॉइन करने पहुंचा, तब विभाग को लगी भनक
चित्तौड़गढ़, 16 अप्रैल:
चित्तौड़गढ़ में एक सरकारी शिक्षक पर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज होने के बाद शिक्षा विभाग ने उसे निलंबित कर दिया है। आरोपी शिक्षक 42 दिन जेल में रहने के बाद सीधे स्कूल ड्यूटी जॉइन करने पहुंच गया, जिसके बाद विभाग को पूरे मामले की जानकारी मिली और तत्काल कार्रवाई की गई।
जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार आरोपी शिक्षक टोंक जिले का निवासी है और उस पर एक नाबालिग छात्र के साथ पांच साल तक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप है। आरोप है कि शिक्षक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर छात्र के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे धमकाया। मामला अगस्त 2025 में दर्ज हुआ था, जब पीड़ित के पिता को बेटे के दोस्त के माध्यम से घटना की जानकारी मिली।
आरोपी शिक्षक फरवरी से अप्रैल तक जेल में बंद रहा, लेकिन इस दौरान विभाग को इसकी सूचना नहीं दी गई। 13 अप्रैल को स्कूल पहुंचने पर मामला सामने आया।
इधर, निंबाहेड़ा क्षेत्र के एक स्कूल में शिक्षकों के आपसी विवाद पर भी कार्रवाई करते हुए दो को चार्जशीट और चार को नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने जांच के बाद सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *